facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

भारत के चंद्र अभियान में 2 माह की देरी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:23 PM IST

चंद्रमा के अध्ययन के लिए भारत के  पहले अभियान में कम से कम 2 महीने की देरी हो सकती है। स्पेस एजेंसी को अंतरिक्ष यान के  सभी परीक्षण पूरा करने में अभी इतना वक्त लगेगा।
संसद में जारी एक वकतव्य में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मानव रहित चंद्रयान-1 को लाँच करने में अभी देर है। इसका प्रस्तावित समय अप्रैल था, लेकिन अब इसे जून-जुलाई में भेजा जा सकेगा, क्योंकि जरूरी परीक्षण और विभिन्न तकनीकी पहलू की जांच अभी बाकी है। यह परीक्षण मिशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए जरूरी है।
पृथ्वी के इस उपग्रह के लिए नासा भी अभियान चला रहा है। उसने एक अक्टूबर से शुरू होने वाले अभियान के लिए 3 प्रतिशत बजट राशि बढ़ाए जाने की मांग की है, जिससे आदमी को भी चांद पर भेजा जा सके। इसका संशोधित बजट इस माह अमेरिकी कांग्रेस को भेजा जा चुका है। चीन के पहले चंद्रयान ने भी लांच किए जाने के एक महीने बाद यानी नवंबर से चित्र भेजने शुरू कर दिए हैं।
इस अभियान के चेयरमैन माधवन नायर ने मई में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन ने 3.86 अरब रुपये का चंद्र अभियान बजट बनाया था। इस अभियान चंद्रमा के सतह पर मौजूद केमिकल्स और खनिज पदार्थों की जानकारी स्पेक्ट्रोमीटर और अत्याधुनिक मैपिंग कैमरों के माध्यम से की जानी है। राज्य द्वारा संचालित स्पेस एजेंसी की वेबसाइट में लिखा गया है कि अंतरिक्षयान में 11 वैज्ञानिक उपकरणों को भेजा जाएगा, जिसमें 5 भारतीय और 6 अमेरिका, यूरोप और बल्गारिया के हैं।  चव्हाण ने कहा कि इस पर आने वाले खर्च को विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। सैटेलाइट पर काम, योजना के मुताबिक चल रहा है। भारत अपने चंद्र अभियान को चीन और जापान की बराबरी पर लाना चाहता है। इसके लिए रूस के  साथ संयुक्त चंद्र अभियान की भी कोशिश की जा रही है। भारत, चंद्रमा पर मानवयुक्त यान भेजने के लिए अलग से भी कोशिश कर रहा है।

First Published - February 27, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट