facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के खिलाफ जांच

Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अमेरिका के सबसे बड़े ऋण प्रदाता कंट्रीवाइड फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के खिलाफ जांच कार्य शुरु कर दिया है। कंपनी पर जोखिम वाले आवासीय ऋण के मामले में प्रतिभूतियों के साथ छेड़खानी करने का आरोप है।


रविवार को न्यूयार्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी इस जांच में जुटे हैं कि क्या बैंक ने अपने ऋणों और प्रतिभूतियों के विषय में जानकारी छुपाए रखी। कंट्रीवाइड की प्रवक्ता सुजन मार्टिन ने कहा, ”हमें इस जांच को लेकर कोई जानकारी नहीं है।” जांच के विषय में सबसे पहली खबर शनिवार को वॉल स्ट्रीट जरनल में छपी थी।


 कंट्रीवाइड की जांच उस बड़ी जांच कार्रवाई का हिस्सा है जिसमें आवासीय ऋण के मसले पर 14 कंपनियों को जांच के घेरे में लिया गया है। सबप्राइम ऋणों को लेकर इनसाइड ट्रेडिंग के दौरान लेनदारों के साथ की गई धोखाधड़ी को जांच के मुख्य घेरे में रखा गया है। गौरतलब है कि कंट्रीवाइड पर केंद्रीय जांच ब्यूरो और राज्य के दूसरी जांच इकाइयों की ओर से पहले से ही ऋण के मसले पर जांच कार्य जारी है।


 सिक्युरिटीज और एक्सचेंज कमीशन सबप्राइम ऋण और प्रतिभूतियों के मामले में तीन दर्जन से अधिक जांच गतिविधियां चला रही हैं। गौरतलब है कि कंट्रीवाइड हाउसिंग ऋण को लेकर संकट के भंवर में फंसी हुई है और बैंक ऑफ अमेरिका की ओर से इसके अधिग्रहण के भी प्रयास चल रहे हैं।


संभवत: बैंक ऑफ अमेरिका चार अरब डॉलर में कंट्रीवाइड को खरीद लेगी। वहीं कंट्रीवाइड को 2007 की चौथी तिमाही में 42.2 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ था।

First Published - March 9, 2008 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट