अंतरराष्ट्रीय

Israel-Hamas Truce: युद्धविराम के 6वें दिन इजराइल ने और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा

अब तक कुल 97 बंधकों को रिहा किया जा चुका है

Published by
भाषा   
Last Updated- November 30, 2023 | 10:12 AM IST

फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के छठवें दिन बृहस्पतिवार को हमास ने 16 बंधकों को रिहा किया, वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों के एक और समूह को रिहा किया।

फलस्तीनी कैदियों को ले जा रही एक बस को तड़के वेस्ट बैंक के रामल्ला शहर में आते हुए देखा गया। यह रिहाई इजराइल-हमास युद्धविराम के छठवें दिन हुई है।

युद्धविराम के प्रत्येक दिन फलस्तीनी कैदियों और इजराइली बंधकों को रिहा किया जा रहा है। अब तक कुल 97 बंधकों को रिहा किया जा चुका है। वहीं, बृहस्पतिवार तड़के 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया।

First Published : November 30, 2023 | 10:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)