अंतरराष्ट्रीय

Japan Earthquake: शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान ने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की

Japan: एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 24, 2024 | 8:32 AM IST

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तोक्यो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए मंगलवार को सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि इजु द्वीप के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया और कुछ ही मिनट बाद क्षेत्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकने संबंधी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जेएमए ने बताया कि हचिजो द्वीप के याएने जिले में लगभग 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला।

एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है। जापान के एनएचके सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, हचिजो द्वीप के निवासियों ने बताया कि उन्हें भूकंप महसूस नहीं हुआ और उन्होंने केवल सुनामी की चेतावनी सुनी।

जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। यह प्रशांत महासागर का ऐसा इलाका है जहां भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है।

First Published : September 24, 2024 | 8:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)