facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Earthquake: शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान ने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की

Advertisement

Japan: एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है।

Last Updated- September 24, 2024 | 8:32 AM IST
Earthquake Today
Representative image

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तोक्यो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए मंगलवार को सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि इजु द्वीप के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया और कुछ ही मिनट बाद क्षेत्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकने संबंधी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जेएमए ने बताया कि हचिजो द्वीप के याएने जिले में लगभग 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला।

एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है। जापान के एनएचके सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, हचिजो द्वीप के निवासियों ने बताया कि उन्हें भूकंप महसूस नहीं हुआ और उन्होंने केवल सुनामी की चेतावनी सुनी।

जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। यह प्रशांत महासागर का ऐसा इलाका है जहां भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 8:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement