facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

लंदन में उधार संकट ने लीं हजारों नौकरियां

Last Updated- December 05, 2022 | 9:20 PM IST

उधार संकट के बादल लंदन के बाजार पर भी मंडराने लगे हैं। आशंका जतायी जा रही है कि आने वाले दो सालों में लंदन की वित्तीय सेवाओं में 20 हजार नौकरियों की कटौती हो जाएगी।


यह खुलासा सेंट्रल फॉर इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) के एक सर्वे में किया गया है।सीईबीआर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल उद्योग जगत में 342,000 नौकरियों की कटौती की जा सकती है और अगले  साल यानी कि वर्ष 2009 में 334,000 नौकरियों की कटौती की जा सकती हैं।


रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 2007 में 3,51000 नौकरियों की कटौती की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय सेवाओं में जितनी नौकरियां 2007 में थी उस स्तर पर पहुंचने में 2012 तक इंतजार करना पड़ सकता है। डॉटकॉम के बुलबुले को फुटने के बाद इस जगत में 15,000 नौकरियां चली गईं।


सीईबीआर का कहना है कि उधार संकट के कारण वित्तीय कॉरपोरेट, निवेश बैंकिंग व डेरिवेटिव्स सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उधार संकट के कारण बैंकों को कोष जुटाने व फायदेमंद सौदे करने में मुश्किलें हो रही हैं। इस कारण से बैंकों का अधिग्रहण या एक-दूसरे के साथ मिलाने में काफी कठिनाई हो रही है।


सीईआरबी के अर्थशास्त्री रिचर्ड स्नूक कहते हैं, ‘ऐसे में नौकरियों का जाना अनिवार्य हो जाता है।’ सिटीग्रुप व लीमान ब्रदर्स होल्डिंग अपनी नौकिरियों में कटौती कर रहे हैं। उधार संकट के कारण रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ग्रुप ने अपने कॉरपोरेट यूनिट से 200 नौकरियां कम की हैं।

First Published - April 13, 2008 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट