अंतरराष्ट्रीय

नाइजीरिया की एक जेल से 100 से अधिक कैदी फरार

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 25, 2024 | 10:56 PM IST

नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में रात भर हुई भारी बारिश के बाद एक जेल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और 100 से अधिक कैदी फरार हो गए। जेल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

जेल के प्रवक्ता एडमू दुजा के अनुसार बुधवार रात कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण पड़ोसी शहर सुलेजा में मध्यम-सुरक्षा वाली जेल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिसके परिणामस्वरूप कुल 118 कैदी फरार हो गए। दुजा ने कहा कि 10 कैदियों को फिर पकड़ लिया गया है और शेष कैदियों की तलाश जारी है।

First Published : April 25, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)