अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2023 | 11:08 AM IST

पाकिस्तान में मई महीने में वार्षिक महंगाई दर बढ़कर रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंच गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी गुरुवार को मिली। फिलहाल पाकिस्तान बड़े आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।

पाकिस्तान विदेशी कर्ज के बोझ, स्थानीय मुद्रा के कमजोर होने और विदेशी मुद्रा भंडार के कम होने जैसे संकट से जूझ रहा है। मुद्रस्फीति का आकलन उत्पादों और सेवाओं के आधार पर किया जाता है जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कहते हैं।

First Published : June 2, 2023 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)