facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को तोक्यो पहुंचे। मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। आबे के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

मोदी ने विमान ने उतरते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘तोक्यो पहुंच गया हूं।’’ उन्होंने यही ट्वीट जापानी भाषा में भी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो पहुंच गए हैं। वह आज शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। 

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और भारत-जापान की विशेष सामरिक व वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।’’ इससे पहले मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘‘मैं (जापान के) पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात तोक्यो जा रहा हूं।’’ 

उन्होंने आबे को एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता का बड़ा हिमायती बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती आबे से मुलाकात कर सभी भारतीयों की ओर से शोक-संवेदना प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘हम आबे के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’’ 

गौरतलब है कि आबे (67) की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारत ने आबे के सम्मान में नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।

First Published - September 27, 2022 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट