facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

कीव, चेर्नीहीव में सैन्य गतिविधियां घटाएगा रूस

Last Updated- December 11, 2022 | 8:26 PM IST

रूस-यूक्रेन युद्घ शुरू हुए एक महीना बीत जाने के बाद आज दोनों देशों ने शांति बहाली की दिशा में कुछ संकेत दिए हैं। रूस ने कहा कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्नीहीव के उत्तरी इलाके में अपनी सैन्य गतिविधियां घटाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए हुए रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्सान्द्र फोमिन ने कहा कि युद्ध समाप्ति के मकसद से जारी वार्ता में विश्वास बढ़ाने के लिए मॉस्को ने कीव और चेर्नीहीव के पास अभियान में मौलिक रूप से कटौती करने का फैसला किया है। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच हो रही आमने-सामने की बातचीत के दौरान फोमिन का यह बयान आया है। हालांकि उन्होंने कीव के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के बारे में कुछ नहीं कहा, जहां रूस के सैनिक बेहद आक्रामक हमले कर रहे हैं लेकिन उन्हें यूक्रेन के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।
रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादीमिर मेदिंस्की ने कहा कि 34 दिन से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में मॉस्को की ओर से उठाया गया यह अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा शांति वार्ता शुरू होती है तो उसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की के बीच किसी भी समय बैठक हो सकती है। इससे पहले मॉस्को का रुख था कि राष्ट्रपति स्तर की बैठक अंतिम चरण में ही हो सकती है। यूक्रेन डोनबास प्रांत को लेकर भी समझौते पर विचार करने को तैयार हैं।

First Published - March 29, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट