facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Queen Elizabeth II की याद में आज भारत में राजकीय शोक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:43 PM IST

Queen Elizabeth II के निधन पर उनके सम्मान में आज पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। 

बता दें, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार ( 8 सितंबर 2022 ) को निधन हो गया।

महारानी के सम्मान में भारत सरकार ने 11 सितंबर को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राजकीय शोक वाले दिन, देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने Queen Elizabeth II के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

बता दें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तीन बार भारत की राजकीय यात्रा पर आई थीं। पहली बार दिल्ली 1961 में अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ आयी थी। तब रामलीला मैदान में उनका भव्य स्वागत किया गया था। वहां उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में बड़ी सभा को संबोधित किया था। उसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक परिसर का औपचारिक उद्घाटन भी किया था।

उसके बाद शाही दंपति ने 1983 और 1997 में भी भारत का दौरा किया था। 

First Published - September 11, 2022 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट