अंतरराष्ट्रीय

UK: लंदन के Luton Airport पर आग लगने से पार्किंग का कुछ हिस्सा ढहा, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

हवाईअड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग के कारण ल्यूटन हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी गईं।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 11, 2023 | 11:41 AM IST

लंदन हवाई अड्डे की पार्किंग का कुछ हिस्सा, मंगलवार की रात आग लगने से ढह गया और पांच लोगों को साँस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हवाईअड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग के कारण ल्यूटन हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी गईं। पांच लोगों को सांस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें दमकल कर्मी और एक एयरलाइन अधिकारी शामिल हैं। छठे व्यक्ति का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। सोशल मीडिया और ब्रिटिश समाचार वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस और दमकल विभाग के वाहन आग की लपटों से घिरी एक बहुमंजिला पार्किंग संरचना के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: हमास के हमले में ईरान की भूमिका के बारे में कोई विशेष सूचना नहीं है – अमेरिका

मंगलवार की रात करीब नौ बजे आग लगने के बाद टर्मिनल 2 के लिए नवनिर्मित पार्किंग संरचना आंशिक रूप से ढह गई। हवाई अड्डे ने यात्रियों को उक्त क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा। ‘बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू’, ‘बेडफोर्डशायर पुलिस’ और ‘ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस’ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

ल्यूटन हवाई अड्डा मध्य लंदन से लगभग 56 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

First Published : October 11, 2023 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)