facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK: लंदन के Luton Airport पर आग लगने से पार्किंग का कुछ हिस्सा ढहा, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

Advertisement

हवाईअड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग के कारण ल्यूटन हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी गईं।

Last Updated- October 11, 2023 | 11:41 AM IST
Fire in Terminal Car Park 2 at London Luton airport

लंदन हवाई अड्डे की पार्किंग का कुछ हिस्सा, मंगलवार की रात आग लगने से ढह गया और पांच लोगों को साँस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हवाईअड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग के कारण ल्यूटन हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी गईं। पांच लोगों को सांस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें दमकल कर्मी और एक एयरलाइन अधिकारी शामिल हैं। छठे व्यक्ति का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। सोशल मीडिया और ब्रिटिश समाचार वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस और दमकल विभाग के वाहन आग की लपटों से घिरी एक बहुमंजिला पार्किंग संरचना के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: हमास के हमले में ईरान की भूमिका के बारे में कोई विशेष सूचना नहीं है – अमेरिका

मंगलवार की रात करीब नौ बजे आग लगने के बाद टर्मिनल 2 के लिए नवनिर्मित पार्किंग संरचना आंशिक रूप से ढह गई। हवाई अड्डे ने यात्रियों को उक्त क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा। ‘बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू’, ‘बेडफोर्डशायर पुलिस’ और ‘ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस’ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

ल्यूटन हवाई अड्डा मध्य लंदन से लगभग 56 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement