facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

रूस से युद्ध के बीच युक्रेन ने मनाया अपना स्वतंत्रता दिवस

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

यूक्रेन ने रूस से जारी युद्ध के बीच बुधवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। राजधानी कीव के निवासी बुधवार सुबह सायरन सुनकर जागे। अधिकारियों ने राजधानी में लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि आशंका थी कि रूस राष्ट्रीय अवकाश के कारण बमबारी कर सकता है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। जेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि रूस के उकसावे की कार्रवाई और बर्बर हमले की आशंका है। कृपया सुरक्षा नियमों का पालन करें। सायरन पर ध्यान दें। आधिकारियों के घोषणाओं पर ध्यान दें। याद रखें हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे।’’
कीव के व्यस्त इलाके में बहुत कम संख्या में निवासी एकत्र हुए, जहां नष्ट हो चुके रूसी टैंक और मोबाइल तोपखाने सप्ताहांत में प्रदर्शित किए गए थे, और राष्ट्रगान हर दिन स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे बजाया जाता है।
सेवानिवृत्त सैनिक तेत्याना ने कहा, ‘‘यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में जो कुछ मैं देखती और सुनती हूं, उसके कारण मैं रात को सो नहीं सकती। यह युद्ध नहीं है। यह यूक्रेन के लोगों की तबाही है।’’
यूक्रेन के वर्ष 1991 में सोवियत संघ से अलग होने के उपलक्ष्य में बुधवार को छुट्टी है। जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा, ‘‘छह महीने पहले, रूस ने युद्ध की घोषणा की। 24 फरवरी को, पूरे यूक्रेन में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी गई। 24 फरवरी को, हमें बताया गया, आपके पास कोई मौका नहीं है। 24 अगस्त को हम कह रहे हैं: यूक्रेन स्वतंत्रता दिवस मुबारक।’’ मॉस्को के बाहर एक कार बम विस्फोट में शनिवार को दक्षिणपंथी रूसी राजनीतिक विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन की 29 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जिससे यह आशंका बढ़ गई कि रूस इस सप्ताह यूक्रेन पर हमले तेज कर सकता है।
यूक्रेन के वर्ष 1991 में सोवियत संघ से अलग होने के उपलक्ष्य में बुधवार को छुट्टी है। जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा, ‘‘छह महीने पहले, रूस ने युद्ध की घोषणा की। 24 फरवरी को, पूरे यूक्रेन में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी गई। 24 फरवरी को, हमें बताया गया, आपके पास कोई मौका नहीं है। 24 अगस्त को हम कह रहे हैं: यूक्रेन स्वतंत्रता दिवस मुबारक।’’ मॉस्को के बाहर एक कार बम विस्फोट में शनिवार को दक्षिणपंथी रूसी राजनीतिक विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन की 29 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जिससे यह आशंका बढ़ गई कि रूस इस सप्ताह यूक्रेन पर हमले तेज कर सकता है।
रूसी अधिकारियों ने राष्ट्रवादी रूसी टीवी कमेंटेटर दरिया डुगिना की मौत के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। कार बम विस्फोट तब हुआ जब दरिया अपने पिता के साथ एक समारोह में शामिल हुई थी। यूक्रेन की सरकार ने घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को हजारों सैनिकों को यूक्रेन में दाखिल होने का आदेश दिया।
मास्को की सेना को अप्रत्याशित रूप से यूक्रेन के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और छह महीने की लड़ाई ने यूक्रेन में जीवन को बदल दिया तथा विश्व अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ा। युद्ध के 182वें दिन में प्रवेश करने के साथ संघर्ष के जल्द समाप्त होने का कोई संकेत नहीं है। रूस के पास अब देश के पूर्व और दक्षिण के बड़े हिस्से हैं, लेकिन उसकी बढ़त दिनों दिन कमजोर होती जा रही है। छह महीने के संघर्ष के दौरान किसी भी देश ने यह खुलासा नहीं किया है कि उसने कितने सैनिक हताहत हुए हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनका देश यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने और आगामी वर्षों के लिए लड़ने में अतिरिक्त सहायता के वास्ते लगभग तीन अरब डॉलर की घोषणा कर सकता है। अधिकारियों ने बताया कि पैकेज तीन प्रकार के ड्रोन और अन्य हथियारों, गोला-बारूद और उपकरणों के लिए कोष उपलब्ध कराएगा। पहले की आपूर्ति में यूक्रेन की हथियारों और गोला-बारूद की तत्काल जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया गया था और इसमें अमेरिका के पास पहले से ही स्टॉक था जिसे जल्द भेजा जा सकता था।
युद्ध के मोर्चे पर पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले जारी हैं। पिछले 24 घंटे में रूसी सुरक्षा बलों ने दोनेत्सक प्रांत के कई शहरों और गांवों में हमले किए जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दोनेत्सक प्रांत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण में दिप्रोपेत्रोव्सक क्षेत्र में रूसी सेना ने निकोपोल और मारहनेटस शहरों में बमबारी कर कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया। दिप्रोपेत्रोव्सक के गवर्नर वेलेंटाइन रेजीनिचेनको ने बताया कि हमलों में दो लोग घायल हो गए। रूसी सैनिकों ने जापोरिज्जिया शहर में भी गोलाबारी की जिसमें कई इमारतों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

First Published - August 24, 2022 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट