facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

यूक्रेन ने समर्पण की मांग ठुकराई

Last Updated- December 11, 2022 | 8:39 PM IST

यूक्रेन ने मार्योपोल में नागरिकों के लिए सुरक्षित मानवीय गलियारे के बदले इस बंदरगाह शहर में सेना के हथियार डालने की रूस की मांग को ठुकरा दिया है। रूसी सेना ने मार्योपोल में यूक्रेन की सेना पर दबाव बनाने के लिए बमबारी तेज कर दी है और अन्य शहरों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना की गोलाबारी में एक शॉपिंग सेंटर ध्वस्त हो गया। हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए।
अजोव सागर के पास स्थित दक्षिणी शहर मार्योपोल तीन सप्ताह से अधिक समय से रूसी सेना के भीषण हमलों का सामना कर रहा है। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी करने के कुछ घंटे बाद गलियारा खोलने का प्रस्ताव दिया था। इस विद्यालय में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने कहा, ‘आत्मसमर्पण करने, हथियार डालने का सवाल ही नहीं उठता। हमने रूसी पक्ष को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी है। हमने उनसे कहा है कि वे आठ पन्नों की चि_ी लिखने पर वक्त बरबाद करने के बजाय गलियारे खोलें।’ मार्योपोल के मेयर पियोत्र आंद्रस्चेन्को ने भी प्रस्ताव ठुकराने की पुष्टि की।
रूसी कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंत्सेव ने कहा था कि वह मार्योपोल से प्रस्थान के लिए दो निकासी गलियारा बनाने की अनुमति देंगे, जिनमें से एक पूर्व में रूस की तरफ तो दूसरा पश्चिम में यूक्रेन के अन्य हिस्सों की ओर जाएगा। मार्योपोल के अधिकारियों को इस प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए सोमवार सुबह पांच बजे तक का समय दिया गया था। हालांकि, रूस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यूक्रेन के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद वह क्या कार्रवाई करेगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ की खबर के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन नहीं माना तो मार्योपोल के अधिकारियों को एक सैन्य न्यायाधिकरण का सामना करना पड़ सकता है। मार्योपोल और यूक्रेन के अन्य शहरों से लोगों की निकासी की कई कोशिशें नाकाम रही हैं या आंशिक सफलता ही मिल पाई है।
मार्योपोल के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों के कारण शहर में कम से कम 2,300 लोग मारे गए हैं, जिनमें से कुछ को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की, जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। उन्होंने कहा, ‘वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं। लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हम कला विद्यालय पर बम बरसाने वाले पायलट को निश्चित तौर पर मार गिराएंगे।’
मार्योपोल पर कब्जे से दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना को एकजुट होने में मदद मिलेगी। इससे पहले, मार्योपोल के एक सिनेमाघर पर भी बम बरसाए गए थे, जहां एक हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी थी। शहर में तीन हफ्ते से अधिक समय से बमबारी हो रही है और इसने युद्ध के कुछ सबसे भयानक मंजर देखे हैं।

First Published - March 21, 2022 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट