अंतरराष्ट्रीय

यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप की बीमा इकाई यूनाइटेड हेल्थकेयर की बुधवार सुबह न्यूयॉर्क शहर में निवेशकों के साथ वार्षिक बैठक होनी थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 05, 2024 | 8:56 AM IST

न्यूयॉर्क सिटी में एक होटल के बाहर यूनाइटेड हेल्थकेयर के मुख्य कार्याधिकारी ब्रायन थॉम्पसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की ओर से मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। मगर पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति को हिल्टन के बाहर सुबह करीब 6.45 बजे गोली मार दी गई और हमलावर भाग गया।

उस व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप की बीमा इकाई यूनाइटेड हेल्थकेयर की बुधवार सुबह न्यूयॉर्क शहर में निवेशकों के साथ वार्षिक बैठक होनी थी।

First Published : December 5, 2024 | 8:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)