facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूनाइटेड नेशंस एग्रीकल्चर फंड ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने, गेहूं निर्यात करने के लिए की भारत की तारीफ़

Advertisement

आईएफएडी अध्यक्ष ने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य प्रणालियों को बदलने के लिए अपनी जी20 अध्यक्षता के तहत वैश्विक भूमिका निभा सकता है।  

Last Updated- June 18, 2023 | 4:59 PM IST
PM congratulates the Indian contingent for winning 27 medals at the Asian Athletics Championships

संयुक्त राष्ट्र कृषि विकास कोष (united nations agricultural development fund) ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने और 18 देशों को 18 लाख टन गेहूं निर्यात करने के लिए भारत की सराहना की है। इन 18 देशों को पिछले साल यूक्रेन में युद्ध के बाद खाद्यान्न की भारी कमी से जूझना पड़ा था।

अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) के अध्यक्ष अलवारो लारियो ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता में वैश्विक खाद्य प्रणालियों को बदलने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा जिन कुछ क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है वह संयुक्त राष्ट्र निकाय की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं। लारियो ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत की विशेषज्ञता ‘वैश्विक दक्षिण’ में दूसरे देशों के कृषि और ग्रामीण विकास में मदद कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन में युद्ध के मद्देनजर पिछले साल गेहूं की भारी कमी का सामना कर रहे 18 देशों को 18 लाख टन गेहूं का निर्यात करने के लिए हम भारत की सराहना करते हैं।’’

वह जी20 के कृषि मंत्रियों की बैठक में भाग लेने भारत आए थे। आईएफएडी संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो विभिन्न गरीब और कमजोर देशों में गरीबी, भुखमरी और खाद्य असुरक्षा से लड़ने में मदद करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग में उल्लेखनीय नेतृत्व भी दिखाया है। मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं। उदाहरण के लिए मोटे अनाजों पर भारत का फिर से जोर।”

लारियो ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने कारण मोटे अनाज महत्वपूर्ण हैं। आईएफएडी अध्यक्ष ने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य प्रणालियों को बदलने के लिए अपनी जी20 अध्यक्षता के तहत वैश्विक भूमिका निभा सकता है।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement