facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma tariffs: ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान 200% तक का लगेगा फार्मा टैरिफ!

Advertisement

ट्रंप फार्मा उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की योजना में, शुरुआत में कम और एक साल में 200% तक बढ़ेगा शुल्क।

Last Updated- July 16, 2025 | 8:52 AM IST
Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बुधवार को कहा कि वे इस महीने के अंत तक दवाइयों (फार्मास्यूटिकल्स) पर आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने जा रहे हैं। ट्रंप ने बताया कि यह टैरिफ शुरू में कम होगा लेकिन बाद में 200 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

ट्रंप ने कहा कि दवा कंपनियों को पहले एक साल का समय दिया जाएगा ताकि वे अपने निर्माण को अमेरिका में वापस ला सकें। इसके बाद टैरिफ को काफी बढ़ा दिया जाएगा। यह टैरिफ अगस्त 1 से लागू होने वाले अन्य शुल्कों के साथ लगाया जाएगा।

पिट्सबर्ग से वाशिंगटन लौटने के बाद ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, “हम पहले कम टैक्स लगाएंगे। दवा कंपनियों को अमेरिका में अपनी फैक्ट्रियां बनाने के लिए एक साल का समय देंगे। इसके बाद टैक्स को बहुत बढ़ा देंगे।”

सेमीकंडक्टर पर भी टैरिफ जल्द

ट्रंप ने सेमीकंडक्टर यानी कंप्यूटर चिप्स पर भी टैरिफ लगाने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि चिप्स पर टैरिफ लगाना दवाइयों की तुलना में सरल है, लेकिन इसके बारे में अभी उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। ट्रंप ने पहले की कैबिनेट बैठक में यह भी बताया था कि वे आने वाले हफ्तों में तांबे (कॉपर) पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। उनका मकसद अमेरिकी उद्योगों को प्रोत्साहित करना और देश में उत्पादन बढ़ाना है।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement