पश्चिम भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अवीवा लाइफ इंश्योरेंस 11 नई शाखाएं खोलने जा रही है। ये शाखाएं पुणे, इंदौर, जामनगर, बारडोली, बड़वानीझांसी, सूरत, राजकोट, ग्वालियर और जबलपुर आदि स्थानों पर खोली जाएंगी।
भारतीय बीमा बाजार में वर्तमान में अवीवा 8 वीं बड़ी कंपनी है। यह अगले दो सालों में कारोबार बढ़ाने के लिए अपनी मौजूदा कर्मचारियों की संख्या दोगुना करेगी। अवीवा मंगलवार को पुणे में कोथ्रुड और पिंपरी-चिंचवाड़ आदि दो स्थानों में नए कार्यालय प्रारंभ किए।
कंपनी के रिजनल डॉयरेक्टर (पश्चिम) जयीता सेन ने बताया कि इस समय देशभर में कंपनी की 3000 अधिक स्थानों में मौजूदगी है। साथ ही 30 से अधिक बैंकों के साथ इस व्यवसाय में कंपनी की हिस्सेदारी है।