facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

2020 से आठ प्रमुख शहरों में 16 नए शॉपिंग मॉल परिचालन में आए: रिपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

 देश के आठ प्रमुख शहरों में पिछले 30 माह में 1.55 करोड़ वर्ग फुट के पट्टे पर दिए जाने योग्य क्षेत्र के 16 नए शॉपिंग मॉल परिचालन में आए हैं। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
नाइट फ्रैंक ने मंगलवार को एक वेबिनार में रिपोर्ट ‘‘थिंक इंडिया, थिंक रिटेल 2022-रिइन्वेंटिंग इंडियन शॉपिंग मॉल्स’ जारी की।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2019 (कोविड-पूर्व) के समय देश के आठ प्रमुख शहरों…अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, एनसीआर और पुणे में कुल 255 शॉपिंग मॉल में 7.74 करोड़ वर्ग फुट पट्टा योग्य क्षेत्र था।
 
नाइट फ्रैंक ने कहा कि 2022 के कैलेंडर साल के पहले छह माह में आठ प्रमुख शहरों में 9.29 करोड़ वर्ग फुट पट्टा योग्य क्षेत्र के 271 मॉल परिचालन में थे।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 माह में करीब 1.55 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र और जोड़ा गया है।
 
नाइट फ्रैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘खुदरा रियल एस्टेट एक नए स्तर की परिपक्वता में पहुंच गया है जहां छोटे और निचले ग्रेड के स्थल ग्रेए ए के मॉल के लिए रास्ता दे रहे हैं।’’ 

First Published - September 13, 2022 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट