देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 2,430 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,26,427 हो गए हैं। जबकि सक्रिय मामले कम होकर 26,618 पर पहुंच गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, Covid-19 संक्रमण की वजह से 17 लोगों की मौत हुई है। इस दौरन केरल में 9 लोगों की मौत हुई । सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.76 हो गया है। डेली पाजिटिविटी रेट 1.01 प्रतिशत है। जबकि डेथ रेट 1.19 प्रतिशत है।
देश भर में अब तक Covid-19 से कुल 4,40,70,935 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5,28,874 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी। देश में अब तक 2,19,27,15,971 टीके की डोज लोगों को दी जा चुकी है।