facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में एक दिन में Covid-19 के 2,678 नए मामले दर्ज, 10 लोगों की मौत

Last Updated- December 11, 2022 | 1:44 PM IST

भारत में एक दिन में Covid-19 के 2,678 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में10 लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5,28,857 पर पहुंच गया है। 

शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 26,583 हो गई है। ये आंकड़ा कुल मामलों ( 44,623,997 ) का 0.06 प्रतिशत है। 

इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,786 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 12 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 108 की कमी दर्ज की गई है। 

आज सुबह के स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़े के मुताबिक, 2,604 लोग कोरोनावायरस को मात दे कर ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,68,557 हो गई है। देश का रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.76 फीसदी हो गया है। 

वहीं दूसरी तरफ, सरकार कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। देश में अब तक 219.21 करोड़ वैक्सीनेशन डोज दिए जा चुके हैं। जिनमें से 5,93,963 वैक्सीन डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गई है।

First Published - October 14, 2022 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट