facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ट्विन टावर के 30,000 टन कचरे को निर्माण सामग्री में बदला जाएगा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

 रि-सस्टेनेबिलिटी नोएडा में ढहाए गए ट्विन टावर से उत्पन्न 30,000 टन कचरे का पुनर्चक्रण (रि-साइकिल) करेगी। रि-सस्टेनेबिलिटी को कचरे का पुनर्चक्रण करने के लिए तीन माह का ठेका मिला है।
कंपनी ने बुधवार को कहा कि कचरे को निर्माण सामग्री में बदला जाएगा। करीब 100 मीटर ऊंचे दो टावरों को रविवार (28 अगस्त) को ढहा दिया गया था। इसे ध्वस्त करने में 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था।
कंपनी ने बयान में कहा कि विध्वंस के 10 सेकंड के अंदर करीब 30,000 टन कचरा जमा हो गया। बयान में कहा गया है कि एशिया की प्रमुख पर्यावरण प्रबंधन और सर्कुलर कंपनी रि सस्टेनेबिलिटी को निर्माण और विध्वंस कचरे के निपटान तथा कुशल अपशिष्ट संग्रह और पुनर्चक्रण की जिम्मेदारी दी गई है। 
कंपनी तीन महीने तक नोएडा के कचरा प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण संयंत्र में प्रतिदिन 300 टन कचरे का प्रसंस्करण करेगी। रि सस्टेनेबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मसूद मलिक ने कहा कि कंपनी ने कचरे के पुनर्चक्रण और उसे निर्माण सामग्री में बदलने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली है।

First Published - August 31, 2022 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट