facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

42 हाइड्रोकार्बन खंड की पेशकश

Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 PM IST

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से 42 तेल एवं गैस ब्लॉकों के अन्वेषण एवं विकास की पेशकश की है। तेल अन्वेषण नियामक हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय की घोषणा के मुताबिक 26 तेल व गैस ब्लॉकों की पेशकश ओपन एकरेज लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी) और 16 ब्लॉकों की पेशकश संभावित कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) के तहत की गई है। सरकार ने 26 तेल व गैस ब्लॉकों की बोली के लिए कोई समयसीमा नहीं तय की है।
इनका क्षेत्रफल करीब 2.23 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो हाल के दिनों की सबसे बड़ी पेशकश में से एक है। इन ब्लॉकों के लिए रुचिपत्र (ईओआई) आमंत्रित किया गया है, जिससे कि क्षमतावान निवेशक आ सकें। 26 ब्लॉकों में से 15 बहुत गहरे पानी में, 8 छिछले पानी में जबकि 3 जमीन पर हैं। गहरे पानी वाले ब्लॉकों का क्षेत्रफल 1.59 लाख वर्ग किलोमीटर है, जबकि जमीन पर स्थित ब्लॉकों का क्षेत्रफल 3,666 वर्ग किलोमीटर है।
सरकार ने ओएएलपी व्यवस्था पेश की थी, जिससे कि निवेशकों को नैशनल डेटा रिपॉजिटरी के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अन्वेषण व उत्पादन का अनुमान लगाकर अपने चयन के मुताबिक ब्लॉक लेने की सुविधा हो और वे अपने रुचि पत्र दाखिल कर सकें। ईओआई पूरे साल में कभी भी दाखिल किया जा सकता है और इसके लिए बोली के औपचारिक दौर की शुरुआत की जरूरत नहीं है। इसके पहले तेल व गैस ब्लॉक की बोली (ओएएलपी बोली दौर 8) इस साल जुलाई में 10 ब्लॉकों के लिए पेश की गई थी। 

First Published - October 11, 2022 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट