facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 5,443 नए मामले सामने आये, कुल एक्टिव मामले हुए 46,342

Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 5,443 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,53,042 हो गई है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,216 से बढ़कर 46,342 पर पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार ( 22 सितंबर ) की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है। इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल में दर्ज किए गए 12 मामले भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। 

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 126 का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। 

बता दें, देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

First Published - September 22, 2022 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट