facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश में लॉन्च हुई 5G सर्विस: जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की मुख्य बातें

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ( 1 अक्टूबर 2022 ) को बहुप्रतीक्षित 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस से 5G की शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनीज़ हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G सर्विस  को दीवाली के आसपास रोलआउट करे देंगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5जी अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। यह देश के 130 करोड़ लोगों को 5G का तोहफा है। मुझे खुशी है कि विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत के अन्य देशों के साथ किस तरह भारत कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने इसे देश की बहुत बड़ी सफलता बताया।  

प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया सिर्फ एक सरकारी योजना या नाम नहीं है, ये देश के विकास का बहुत बड़ा विजन है। इस विजन का लक्ष्य है उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना, जो लोगों के साथ मिलकर व जुड़कर काम करे। 

उन्होंने बताया कि कैसे सरकार ने डिजिटल इंडिया के संबंध में 4 पिलर पर काम किया है। यह पिलर हैं- डिवाइस की कीमत, डिजिटल कनेक्टिविटी ,डेटा की कीमत, डिजिटल फर्स्ट। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नया भारत, टेक्नॉलजी का सिर्फ़ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा बल्कि भारत उस टेक्नॉलजी के विकास में, उसके कार्यान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगा। 

उन्होंने कहा कि 2012 में 6 करोड़ यूजर्स थे। आज 80 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए। 2014 में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शंस थे, आज 85 करोड़ के करीब कनेक्शंस हो गए। शहरों के मुकाबले आज हमारे गांव के क्षेत्रों में इंटरनेट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2014 में जहां 100 से भी कम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचता था। अब 1.70 हजार से भी ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि आज डेटा की कीमत में कमी आई है। इस कारण इसका प्रचार प्रसार बहुत तेज़ी से बढ़ा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज एक व्यक्ति 14 GB डेटा इस्तेमाल कर रहा है जिसकी कीमत 2014 में 4200 रुपए महीना हुआ करती थी। वही आज के दौर में 150 रुपए में इतना डेटा मिल जाता है, जिससे आज के दौर में हर व्यक्त्यि करीब 4 हजार रुपए कि बचत कर पा रहा है। 

सूचना क्रांति में भारत ने जो छलांग लगायी है उस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने जो कल्पना थी, आज साकार हो रही है। 

बता दें, फिलहाल 5G सेर्विस अभी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ और पुणे में शुरू कि जाएगी। 

आपको यह भी बता दें कि Jio और Airtel ही सबसे पहले भारत में 5G सेवा लॉन्च कर रहीं हैं, इसलिए 5जी का आनंद लेने के लिए आपके पास इन दोनों कंपनियों में से किसी एक का ही सिम होना चाहिए।

First Published - October 1, 2022 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट