facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

600 किसान समृद्धि केंद्र जल्द

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

 केंद्र सरकार जल्द ही 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोलने जा रही है। यहां किसानों को न केवल खुदरा उर्वरक मिलेगा, बल्कि फसल सलाह, मिट्टी और बीज परीक्षण सुविधा, बीज और कीटनाशक के साथ खेती के उपकरण और मशीनें भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 
केंद्रों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं और यहां किसानों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं दी जाएंगी।  यह सरकार के नए शुरू किए गए एक राष्ट्र एक उर्वरक कार्यक्रम के तहत उत्पादों की खुदरा बिक्री की जाएगी। सभी उर्वरक भारत ब्रांड के तहत बिकेंगे। 
सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक यूरिया विनिर्माण इकाई ऐसे 20 केंद्रों को प्रोत्साहित करेगी जबकि प्रत्येक पीऐंडके  (फॉस्फोरस और पोटैशियम) निर्माता या आयातक अन्य 20 को बढ़ावा देंगे।  शुरू में करीब 1,000 ऐसी आदर्श खुदरा इकाई बनाने की है और बाद में जरूरत और मांग के अनुरूप संख्या में इजाफा किया जाएगा। 
सूत्रों ने कहा कि किसानों को प्रभावित करने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में भी इन केंद्रों पर जानकारी दी जाएगी। जैविक उर्वरकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों सहित उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्रों को बनाया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि योजना के अनुसार, इन केंद्रों को बाजार के मुख्य स्थानों या गांव अथवा प्रखंड की कृषि मंडियों के पास लगाया जाएगा ताकि किसान बिना किसी मुश्किल के आसानी से केंद्रों तक पहुंच सकें। यहां 50-100 किसानों के लिए पर्याप्त जगह रहना चाहिए ताकि वे प्रदर्शित होने वाले उत्पादों को देख सकें।
ऐसे केंद्रों में सभी वाणिज्यिक गतिविधियां जैसे कि खुदरा उर्वरक, बीज और कीटनाशक ऑपरेटरों या खुदरा विक्रेताओं द्वारा की जाएंगी, जबकि विस्तार सेवाएं जैसे कि फसल सलाह या अच्छी कृषि पद्धतियां कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) या कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए केंद्र के संचालक के खुदरा विक्रेता को केवीके और कृषि विश्वविद्यालयों के साथ सक्रिय संपर्क में रहना होगा।

First Published - October 14, 2022 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट