facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कूनो नेशनल पार्क पहुंचे 8 चीते, PM बोले-इन्हें देखने के लिए करना होगा इंतज़ार

Last Updated- December 11, 2022 | 3:28 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों को छोड़ा गया। 75 साल बाद दोबारा अब भारत के जंगलों में चीते दिखाई देंगे। 12 साल पहले भारत सरकार ने अफ्रीका से चीतों को भारत भेजने की मांग की थी। अब 2022 में नमीबिया मे इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और भारत में 8 चीते भेजे हैं। अगले 5 सालों में  नमीबिया कुल 50 चीतों को भारत भेजेगा। विशेष विमान से मध्य प्रदेश पहुंचे ये चीते अब कूनो नेशनल पार्क में रहेंगे। 
 

चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित भी किया।  उन्होंने कहा – "कुनो पार्क में छोड़े गए चीतों को देखने के लिए देशवासियों को कुछ महीने का धैर्य दिखाना होगा, इंतजार करना होगा।" उन्होंने ये भी कहा कि पार्क को ये चीते अपना घर बना पाएं, इसके लिए हमें इन चीतों को भी कुछ महीने का समय देना होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन्स पर चलते हुए भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है और हमें अपने प्रयासों को विफल नहीं होने देना है।"

अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि ये बात सही है कि, जब प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण होता है तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित होता है। विकास और समृद्धि के रास्ते भी खुलते हैं। उन्होंने कहा- "कुनो नेशनल पार्क में जब चीता फिर से दौड़ेंगे, तो यहाँ का पारिस्थिति तंत्र फिर से बेहतर होगा और जैव विविधता बढ़ेगी।"

First Published - September 17, 2022 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट