facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हाइटेक सिटी पर नौ दिन चले…

Last Updated- December 07, 2022 | 12:01 PM IST

इंटीग्रेटेड और हाइटेक टाउनशिप परियोजनाओं में बिल्डरों की घटती दिलचस्पी के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा शहरों में इन्हें विकसित करने की योजना बना रही है।


मंदी के चलते उत्तर प्रदेश में अंसल के अलावा, किसी रियल एस्टेट डेवलपर की हाइटेक परियोजना चालू नहीं हो सकी है। अंसल समूह लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के नाम से हाईटेक सिटी विकसित कर रहा है। अंसल की इस परियोजना में न केवल लखनऊ, बल्कि बहुत सारे बाहर के खरीददार भी रुचि दिखा रहे हैं।

अंसल के अलावा नौ अन्य बिल्डरों को भी हाइटेक और इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, पर इनमें से किसी के भी काम न शुरू करने के चलते सारे लाइसेंसों को माया सरकार ने रद्द कर दिया है। आवास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस धारकों ने हाइटेक व इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने की दिशा का पहला जरूरी कदम, यानी भूमि अधिग्रहण ही नहीं किया।

अब सरकार नये सिरे से सारे मामले की समीक्षा कर हाइटेक व इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लाइसेंस जारी करने वाली कमेटी का पुनर्गठन करने जा रही है। अभी मायावती के कार्यकाल में आगरा, कानुपर,लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद शहरों के लिए नौ कंपनियों का चयन कर उन्हें हाइटेक टाउनशिप का लाइसेंस जारी किया गया था। रीयल एस्टेट के क्षेत्र में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ज्यादा से ज्यादा शहरों में हाइटेक टाउनशिप के लाइसेंस जारी करना चाहती है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश की सरकार ने इलाहाबाद,गोरखपुर,मथुरा,मुरादाबाद, बदायुं, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, सहारनपुर सहित 24 बड़े शहरों में इंटीग्रेटेड या हाइटेक टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की सीमा कम की है। इसके अलावा विकास प्राधिकरणों से अधिक भूमि लेने की आजादी देकर मझोले बिल्डरों के भी आने का रास्ता साफ कर दिया है।

शुरू में अंसल समेत नौ बिल्डरों को हाइटेक टाउनशिप के लिए जारी किया गया था लाइसेंस
अंसल को छोड़कर अन्य डेवलपरों द्वारा काम शुरू नहीं करने से लाइसेंस किया रद्द
लाइसेंस जारी करने वाली कमेटी का होगा पुनर्गठन

First Published - July 18, 2008 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट