facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने किया AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन

Last Updated- December 11, 2022 | 2:06 PM IST

आज का दिन पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के पहले AIIMS का उद्घाटन किया। AIIMS बिलासपुर की आधारशिला 2017 में रखी गई थी। इस AIIMS के निर्माण में 1,470 करोड़ रुपये का खर्च आया है। 

हिमाचल दौरे पर प्रधानमंत्री 

दिसंबर में संभावित हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले प्रधानमंत्री लगातार हिमाचल की यात्रा कर रहे हैं। चुनाव से पहले AIIMS का उद्घाटन BJP का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक हिमाचल दौरे पर प्रधानमंत्री AIIMS के अलावा कुल 3,650 करोड़ के अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगें। आज प्रधानमंत्री कुल्लू दशहरा समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश का पहला AIIMS 

AIIMS बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का पहला AIIMS है। इसमें कुल 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशलिटी विभाग होंगे, साथ ही 18 चिकित्सा कक्ष होगें। 750 बेड वाला यह अस्पताल 64 ICU बेड से लैस होगा। AIIMS बिलासपुर कुल 247 एकड़ में फैला है, जहां 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा आदि भी शामिल हुए।

First Published - October 5, 2022 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट