facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

क्लाउड करियर में सहयोग करेंगी एक्सेंचर, एडब्ल्यूएस

Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

चर भारत में एडब्ल्यूएस री/स्टार्ट के जरिये क्लाउड कम्प्यूटिंग में करियर शुरू करने के लिए भारत में बेरोजगार लोगों के लिए मदद एडब्ल्यूएस के साथ भागीदारी कर रही है। कंपनी 12 सप्ताह के इन-पर्सन, ​स्किल-डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नि:शुल्क तौर पर सीखने वालों को आईटी परिचालन, साइट रिलायबिलिटी, और इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में तैयारियां करने में मदद करती है।
एक्सेंचर इस प्रोग्राम का वित्त पोषण कर रही है और उन चार गैर-लाभकारी संगठनों के जरिये भारत में इसे पेश कर रही है, जो एक्सेंचर के ​स्किलिंग इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं हैं। इनमें अनुदीप, फाउंडेशन, डॉन बॉस्को टेक सोसायटी, मैजिक बस फाउंडेशन, और होप फाउंडेशन शामिल हैं। एक्सेंचर के स्वयंसेवक भी छात्रों को मार्गदर्शन में मदद करेंगे।
इस कार्यक्रम के पहले 12 बैच 11 शहरों में शुरू किए गए हैं, जिनमें कुरुनूल, त्रिची, को​च्चि, पुनलूर, विजयवाड़ा, नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूरु, कोलकाता, और हैदराबाद शामिल हैं। अल्फाबीटा द्वारा संचालित और एडब्लयूएस द्वारा शुरू किए गए एक नए अध्ययन में पाया गया है कि क्लाउड आधारित कौशल के साथ कर्मचारियों के लिए अनुमानित ऊंची मांग के बावजूद करीब भारत में आधे श्रमिक (46 प्रतिशत) अपने करियर को बढ़ाने के लिए पर्याप्त डिजिटल कौशल को लेकर भरोसेमंद नहीं हैं। सर्वे में यह भी पाया गया है कि 95 प्रतिशत कर्मचारी और व्यवसायियों को डिजिटल संबं​धित कौशल की राह में व्यावसायिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
भारत में एक्सेंचर के प्रबंध निदेशक (कॉरपोरेट सिटीजन​शिप) ​क्षितिज कृष्णस्वामी ने कहा, ‘एक्सेंचर में हम ऐसी प्रतिभाएं तैयार करने के लिए लंबे समय से प्रतिबद्ध रहे हैं जो लोगों की जिंदगियां सुधारने के ​लिए कौशल विकास में सक्षम हों। वर्ष 2010 से, हमने भारत में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सक्षम बनाया है, जिनमें आ​र्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के युवा और महिलाएं और विकलांगता से जूझ रहे लोग शामिल थे। लर्निंग भागीदारों के सहयोग से कौशल निर्माण के अलावा, हमारे प्रयासों का मुख्य आधार है कुशल और नियोक्ताओं के बीच सेतु ​तैयार करना और हम क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिये पेश आकर्षक अवसरों के जरिये व्यापक नेटवर्क तैयार कर रहे हैं।’

First Published - August 9, 2022 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट