facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कारोबार को और आगे बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, 10 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य

Last Updated- December 11, 2022 | 1:55 PM IST

अदाणी ग्रुप अपने कारोबार के विस्तार को और आगे बढ़ाने में जुटा है। कंपनी इसके लिए दुनिया की दूसरी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी सिंगापुर की सरकारी इनवेस्ट कंपनी Temasek के साथ बातचीत कर रही है। इसके साथ साथ कंपनी सिंगापुर के ही सॉवरेन वेल्थ फंड GIC  और दूसरे इक्विटी फंडो के साथ भी बातचीत चल रही है। कंपनी इसके साथ मिलकर अपने सीमेंट, ग्रीन एनर्जी, FMCG और पोर्ट्स के विस्तार पर काम करेगी।
नहीं आएगी कोई दिक्कत
समाचार वेबसाइट मिंट के मुताबिक कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि 10 अरब डॉलर जुटाने में दिक्कत नहीं आएगी। बस मसला एक यहीं है कि चूंकि यह पूंजी शेयर बाजार के जरिए पूंजी जुटाई जाएगी और अदाणी ग्रुप के ज्यादातर कंपनियों के वैल्यूशन पहले से ही अधिक हैं तो इसके कारण डील की प्राइसिंग अहम रहेगी।  
एक दूसरे सूत्र का कहना है कि चूंकि पूंजी कई खेप में जुटाई जाएगी तो ज्यादा उम्मीद है कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों और प्रमोटरों की हिस्सेदारी बेची जाएगी। 
निवेश बढ़ाने में जुड़ा अदाणी ग्रुप
अदाणी ग्रुप लगातार निवेश बढ़ाने में जुटा हुआ है। पिछले हफ्ते ही ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने राजस्थान में 65,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया था। अदाणी ग्रुप द्वारा यह निवेश अगले 5-6 साल में की जाएगी। अदाणी ग्रुप ने दावा किया था कि इससे 40,000 से अधिक डायरेक्ट और इनडाइरेक्ट नौकरी पैदा होगी। 
बीते सितंबर को फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ कॉन्फ्रेंस में अदाणी ग्रुप के चैयरमेन गौतम अदाणी ने कहा था कि अगले दशक में 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगा। इसमें से 70 प्रतिशत निवेश एनर्जी ट्रांजिशन स्पेस के लिए रखा जाएगा।

 

First Published - October 10, 2022 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट