facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिरोजाबाद में एक माह बाद फिर खनकेंगी चूड़ियां

Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 AM IST

विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक माह से चली आ रही ग्लास बेकर्स ऑर्गेनाइजेशन की हड़ताल खत्म हो गई है।


अब जल्द ही फिरोजाबाद शहर की चूड़ी भट्ठियों में खनखनाहट की आवाज फिर सुनाई देने लगेगी। चूड़ी भट्ठियों के मालिक और डीलर्स के बीच एक समझौता के बाद यह निर्णय लिया गया।

चूड़ी पकाई भट्ठी सेवा समिति के चेयरमैन इनाम कुरैशी ने बताया कि हड़ताल खत्म होने से शहर के हजारों श्रमिकों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद शहर में चूड़ियों की करीब 300 भट्ठियां है, जिनमें लगभग 4000 कारीगर काम करते हैं। लेकिन एक माह से चल रही हड़ताल के कारण उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।

कुरैशी ने बताया कि कारीगरों की स्थिति को ध्यान में रखते चूड़ी निर्माताओं और डीलरों के बीच एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्रेडिट अकाउंट के लिए 15 दिनों का समय तय किया गया। साथ ही चूड़ियों की पकाई दर भी प्रति सेट 60 पैसे बढ़ाने पर सहमति हो गई है। नई दर इसी हफ्ते से लागू होगी। अगर कोई डीलर बढ़ी हुई दर देने से मना करेगा, तो उसे चूड़ियों की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

हालांकि कुरैशी ने कहा कि नैचुरल गैस की आपूर्ति का मुद्दा अभी भी अटका हुआ है। उनका कहना है कि फिरोजाबाद शहर में नैचुरल गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है, जिससे समस्या बनी हुई है। कुरैशी ने उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट से मांग की है कि कोयले से चलने वाली भट्ठियों के बारे में उसे गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि नैचुरल गैस के अभाव में ईंधन का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।

चूड़ी भट्ठी मालिक हड़ताल वापस लेने पर सहमत
फिरोजाबाद के चूड़ी निर्माता पिछले एक महीने से थे हड़ताल पर
चूड़ियों की पकाई दर मेंप्रति सेट 60 पैसे की बढ़ोतरी
क्रेडिट सीमा 15 दिन तय करने पर सहमत

First Published - June 23, 2008 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट