facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंच रहा नुकसान: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है और सरकार नुकसान का आकलन करने के लिए राज्यों से जानकारी का इंतजार कर रही है।

तोमर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित रूप से, बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। सर्वेक्षण चल रहा है और हम नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए राज्यों से सूचना का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि किसान मानसून पर निर्भर हैं, जो अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है जिसका उपयोग वे किसानों को मुआवजा प्रदान करने के लिए कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि फसल को हुए नुकसान की सीमा का आकलन करने की उचित प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से और राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जल्द ही घोषित किया जाएगा। 

कृषि मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार रबी फसलों, विशेष रूप से तिलहन और दलहन की बुवाई देशभर में शुरू हो गई है और अब तक लगभग 7.34 लाख हेक्टेयर भूमि पर बुवाई हो चुकी है। गेहूं मुख्य रबी की फसल है लेकिन राज्यों से इसकी बुवाई के आंकड़े अभी तक नहीं मिले हैं।

First Published - October 15, 2022 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट