facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रेवाड़ी में बनेगा AIMS; PM मोदी ने रखी आधारशिला, 9750 करोड़ की परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा में अवसंरचना के विकास और विस्तार के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।’’  

Last Updated- February 16, 2024 | 3:24 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं।

इन परियाजनाओं में से एक गुरूग्राम मेट्रो रेल भी है जिस पर लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साढ़े 28 किलोमीटर लम्बाई की मेट्रो रेल लाइन मिलेनियम सिटी सेंटर से उद्योग विहार फेस-5 को जोड़ेगी।

रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी उद्घाटन किया। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से समृद्ध इस संग्रहालय पर लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं के अलावा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा में अवसंरचना के विकास और विस्तार के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।’’

First Published - February 16, 2024 | 2:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट