facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रेलवे में शामिल हुई एल्युमीनियम की मालगाड़ी, बढ़ेगी रफ्तार ढोएगी अधिक सामान

Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 PM IST

India’s First Aluminium Freight Rake: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर देश की पहली एल्युमीनियम के डिब्बों वाली मालगाड़ी (India’s First Aluminium Freight Rake) को रवाना किया। यह रेक मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया हैं। यह रेक बेस्को लिमिटेड वैगन डिवीजन और एल्युमीनियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंडाल्को की मदद से बनाया गया है। यह जानकारी रेलवे ने दी।  
एल्युमीनियम रेक मौजूदा स्टील रेक से 180 टन हल्का 

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार नया एल्युमीनियम रेक मौजूदा स्टील रेक की तुलना में करीब 180 टन हल्का है। कम वजन के कारण मालगाड़ी की स्पीड बढ़ेगी और बिजली की भी कम खपत होगी। इतना ही नहीं एल्युमीनियम रेक स्टील रेक की तुलना में 180 टन अधिक माल ढोने में सक्षम हैं।
10 साल ज्यादा चलेंगे एल्युमिनियम रैक

एल्युमीनियम रेक में जंग नहीं लगने के कारण इसके रखरखाव की लागत भी कम होगी। रेलवे ने बताया कि इसकी रीसेल वैल्यू भी 80 प्रतिशत तक है और यह सामान्य रेक की तुलना में 10 साल अधिक चलेगा। हालांकि इसकी विनिर्माण लागत 35 प्रतिशत अधिक है। क्योंकि यह पूरी तरह एल्युमीनियम से बना है। एल्युमिनियन रैक पर्यावरण हितैषी भी है क्योंंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

First Published - October 16, 2022 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट