facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिका ने इस साल भारतीय छात्रों को दिए रिकॉर्ड वीजा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:48 PM IST

इस साल भारत में ‘यूएस मिशन’ ने अब तक रिकॉर्ड  82,000 छात्रों को वीजा (Students Visa) जारी किए हैं। ये पिछले किसी भी वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। इसी के साथ भारतीय छात्रों को किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक अमेरिकी छात्र वीजा प्राप्त हुए हैं।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में वाणिज्य दूतावासों ने मई से अगस्त तक छात्र वीजा आवेदनों के प्रसंस्करण को प्राथमिकता दी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक योग्य छात्र निर्धारित समय पर अपने अध्ययन के कार्यक्रमों में पहुंच सकें।

 
82,000 से अधिक छात्र वीजा किए गए जारी

भारत में सबसे वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक पेट्रीसिया लैसीना ने कहा कि हमने अकेले इस गर्मी में 82,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए, जो पिछले किसी भी वर्ष की तुलना में अधिक है । इससे पता चलता है कि अधिकांश भारतीय परिवारों के लिए अमेरिका उच्च शिक्षा के लिए सबसे अधिक मांग वाला देश बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि इतने सारे छात्र कोविड -19 महामारी के कारण पिछले वर्षों में हुई देरी के बाद वीजा प्राप्त करने और अपने विश्वविद्यालयों तक पहुंचने में सक्षम थे। लैसीना ने कहा कि यह भारतीय छात्रों के महत्वपूर्ण योगदान को भी उजागर करता है। 

First Published - September 8, 2022 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट