facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Amul ने ग्राहकों को दिया झटका, एक बार फिर बढ़ाये दूध के दाम

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

त्योहार के इस सीजन में आम आदमी की जेब और ढीली पड़ने वाली है। देश की प्रसिद्ध डेयरी अमूल ने दूध की कीमतों में वृद्धि करने का फैसला लिया है। अमूल ने आज से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है।
कितना दाम बढ़ा

नए दाम के मुताबिक अब अमूल दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगी मिलेगी। अमूल फुल क्रीम जो पहले 61 रुपये प्रति लीटर आता था वह अब 63 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि कंपनी की ओर से इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। जानकारों का मानना है कि पशु चारे की कीमत में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण डेयरी फार्म दूध की कीमतों में वृद्धि कर रही है। थोक महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार, चारे की महंगाई दर 25 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। चारा महंगा होने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ रही है और पशुपालकों का मुनाफा घट रहा है।
अगस्त में भी बढ़े दाम

इससे पहले अमूल ने 17 अगस्त को भी दूध का दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। अमूल द्वारा दूध की कीमतों में वृद्धि के कारण दूसरी डेयरी जैसे मदर डेयरी, सुधा ने भी दूध की कीमत में वृद्धि की थी। इससे पहले मदर डेयरी ने मार्च में भी दूध की कीमत में इजाफा किया था। बीते ग्यारह अक्टूबर को सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। 
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड अमूल नाम से डेयरी प्रोडक्ट बाजार में बेचता है। इससे पहले कंपनी ने लागत की भरपाई करने हेतु दूध के दाम में इजाफा किया था। दूध भारतीय परिवार में अत्याधिक इस्तेमाल में आता है, इसलिए कीमतों  में बढ़ोतरी लोगों के बजट को प्रभावित करेगा।

First Published - October 15, 2022 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट