facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मायाराज में अनिल की पावर

Last Updated- December 07, 2022 | 5:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में प्रस्तावित 3,300 मेगावॉट के दो ताप बिजली संयंत्रों के निर्माण और बिजली वितरण के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस पावर ने सबसे कम बोली लगाई है।


इसमें लैंको इन्फ्राटेक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और कलकता इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी ने भी बोली लगाई थी। इस संयंत्र के लिए दोबारा बोली आमंत्रित की गई थी, क्योंकि राज्य सरकार की ओर से पहले की बोली को निरस्त कर दिया गया था। पहली बार की बोली में हैदराबाद की कंपनी लैंको ने सबसे कम बोली लगाई थी।

रिलायंस पावर ने बारा और करछना में प्रस्तावित संयंत्रों से बिजली आपूर्ति के लिए क्रमश: 2.64 रुपये और 2.60 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई। इससे पहले लैंको ने 2.88 रुपये और 2.83 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी।

First Published - June 13, 2008 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट