भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती निकली है। अगर आप समुद्री सुरक्षा में रुचि रखते हैं तो आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल ने Navik General Duty GD, Navik Domestic Branch DB और Yantrik पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
कुल पद- 300
पद का नाम- Navik General Duty GD, Navik Domestic Branch DB, Yantrik
शैक्षणिक योग्यता Navik General Duty GD- 12वी पास हो (गणित और भौतिक विज्ञान विषय अनिवार्य)
Navik Domestic Branch- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हो।
Yantrik- दसवीं के साथ साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।
आयु सीमा- 01/05/2001 से 30/04/2005 के बीच जन्म हुआ हो।
आवेदन शुल्क- सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – 250 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए- कोई शुल्क नहीं
कैसे होगा चयन- परीक्षा के माध्यम से।
आखिरी तारीख- 22 सितंबर 2022
आधिकारिक वेबसाइट- https://cgept.cdac.in/icgreg/candidate/login