facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अरुणाचल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाः एक और सैन्यकर्मी का शव मिला, मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में लापता अंतिम सैन्य कर्मी का शव मिल गया है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

सेना का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) दो पायलट समेत पांच सैन्य कर्मियों को लेकर शुक्रवार सुबह नियमित उड़ान पर था और इस दौरान करीब 10 बजकर 43 मिनट पर तुतिंग कस्बे से लगभग 25 किलोमीटर दूर मिगिंग गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ए. एस. वालिया ने बताया कि शुक्रवार शाम चीन से लगी सीमा से लगभग 35 किलोमीटर दूर घने जंगल वाले पर्वतीय इलाके में मौजूद दुर्घटनास्थल से सेना के चार अन्य जवानों के शव बरामद कर लिए गए थे। 

उन्होंने बताया कि मृतक सैन्य कर्मियों की पहचान पायलट मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा, सीएफएन टेक एवीएन (एईएन) अश्विन के. वी., हवलदार (ओपीआर) बिरेश सिन्हा और एनके (पीपीआर) रोहिताश्व कुमार के रूप में हुई है। 

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा, “बताया गया है कि उड़ान के लिहाज से मौसम अच्छा था। पायलटों के पास एएलएच-डब्ल्यूएसआई उड़ाने का संयुक्त रूप से 600 से अधिक घंटे का अनुभव था। साथ ही वे कुल 1,800 घंटे से अधिक उड़ान सेवाएं दे चुके थे। 

विमान को जून 2015 में सेना में शामिल किया गया था।” उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले हेलीकॉप्टर से हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) कक्ष को तकनीकी खराबी के बारे में आपात संदेश भेजा गया था। लेफ्टिनेंट कर्नल वालिया ने कहा, “दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ में इस पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।” 

First Published - October 22, 2022 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट