facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईसीसी वनडे रैंकिंग : गिल 45 स्थान की छलांग के साथ 38वें स्थान पर, बाबर आजम शीर्ष पर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर आईसीसी की बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने जिंबाब्वे के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने हरारे में खेले गए आखिरी वनडे मैच में इस प्रारूप में अपना पहला शतक (97 गेंदों पर 130 रन) बनाया था। 

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 744 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें जिंबाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी छठे स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें भी जिंबाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था। जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 154 रन बनाने के बावजूद अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने पहले और तीसरे वनडे में अर्धशतक जमाया था।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुल 891 रेटिंग अंकों के साथ वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन का नंबर आता है जिनके 789 रेटिंग अंक हैं। गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोटी पर काबिज हैं जबकि आलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक पर बने हुए हैं। 

First Published - August 24, 2022 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट