facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नौकरी चेंज करने से पहले EPFO से जुड़ी इस खास बात को जरूर जान लें

Last Updated- December 11, 2022 | 3:28 PM IST

अगर आप नौकरी चेंज करने वाले हैं या चेंज कर चुके हैं तो आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अकाउंट में एक महत्वपूर्ण बदलाव करना पड़ सकता है। बता दें कि जब कोई व्यक्ति अपनी जॉब चेंज करता है तो उसे अपने EPF अकाउंट में पुरानी कंपनी को छोड़ने की तारीख यानी Date of Exit  के बारे में अपडेट करना पड़ता है। 

क्यों है Date of Exit को अपडेट करना जरूरी

 
आपको बता दें कि Date of Exit अपडेट करना जरूरी इसलिए है जिससे की आपको अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने में कोई दिक्कत न आए। अगर आप अपनी Date of Exit अपडेट नहीं करते तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल सकेंगे।

 

अब खुद कर सकते है डेट ऑफ एग्जिट अपडेट

 
EPFO ने नौकरी करने वालों के लिए यह सुविधा दी है, जिसके जरिए आप खुद ही अपने ईपीएफ अकाउंट में डेट ऑफ एग्जिट अपडेट कर पाएंगे।

 
हालांकि, पहले एम्प्लॉयर या कंपनियां ही अपने नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट करती थीं।

 

कैसे करें EPFO में डेट ऑफ एग्जिट 

 
•    EPFO की वेबसाइट www.unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाए।
•    अपना 12 अंकों का यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
•    इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी। आपको Menu Bar में Manage का आप्शन लिखा हुआ दिखेगा।
•    फिर आपको Mark Exit पर क्लिक करना होगा।
•    Mark Exit पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। 
•    इस पेज पर आपको ऊपर की तरफ Select Employment में जाकर उस कंपनी को चुनना होगा, जहां से आपने नौकरी छोड़ दी है।
•    फिर आपको नौकरी छोड़न की तारीख और कारण दर्ज करना होगा।
•    आपको Request OTP पर क्लिक करना होगा।
•    आपको अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
•    इस ओटीपी को Enter Aadhaar based OTP के सामने बॉक्स में डालना होगा।
•    अपको नीचे लिखे I have read the below points carefully के चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा।
•    फिर आपकी स्क्रीन पर एक अलर्ट आएगा, जहां आपको Update पर क्लिक करना होगा।

First Published - September 17, 2022 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट