facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत के पहले पिता राजीव गांधी के स्मारक पर पहुंचे राहुल

Last Updated- December 11, 2022 | 3:52 PM IST

कांग्रेस पार्टी आज यानी 7 सितंबर से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करेगी। 150 दिनों में ये यात्रा 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी। कन्याकुमारी से शुरू होकर ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ख़त्म होगी। इस यात्रा के पड़ाव तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसुरु, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगावं जामोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अम्बाला, पठानकोट और जम्मू में होंगे.

कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के ज़रिए वो बढ़ती महंगाई और सामाजिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर आम लोगों में बहस छेड़ने की कोशिश करेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत करने से पहले आज चेन्नई के श्रीपेरंबदुर में अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। 
 
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को भारतीय राजनीति का ‘टर्निंग प्वाइंट’ बताया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सात सितंबर 2022 एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है।
 
कन्याकुमारी से शुरू हो रही इस यात्रा का शुभारंभ एक कार्यक्रम से होगा, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। 

 

First Published - September 7, 2022 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट