facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Bharat Ratna: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह समेत पी वी नरसिम्हा को किया जाएगा भारत रत्न से सम्मानित, PM मोदी ने किया ऐलान

भारत रत्न (Bharat Ratan) भारतीय गणराज्य का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है और यह असाधारण सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।

Last Updated- February 09, 2024 | 1:43 PM IST
भारत रत्न की अहमियत और सियासत, Importance and politics of Bharat Ratna

Bharat Ratna Awards: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) और समेत पी वी नरसिम्हा राव मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी देश के सबसे बड़े नागरिक अवार्ड ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ऐलान किया, “पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव (P V Narasimha Rao) और मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी ‘भारत रत्न’ से किया जाएगा सम्मानित।”

हमारी सरकार का यह सौभाग्य : PM मोदी 

उन्होंने लिखा, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

एम एस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में एम एस स्वामीनाथन (M S Swaminathan) को भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि और किसान कल्याण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।’’ उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया बल्कि राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि को भी सुनिश्चित किया है।

पूर्व डिप्टी पीएम रहे लाल कृष्ण आडवाणी भी भारत रत्न से होंगे सम्मानित

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है।

क्या होता है भारत रत्न ?

भारत रत्न (Bharat Ratan) भारतीय गणराज्य का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। 2 जनवरी 1954 को स्थापित यह पुरस्कार “असाधारण सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।

First Published - February 9, 2024 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट