facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BHEL Recruitment 2022: इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी समेत 150 पदों पर निकली भर्ती

Last Updated- December 11, 2022 | 3:33 PM IST

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर या एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जा सकते हैं।

हालांकि ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2022 से ही शुरू हो चुके हैं। बता दें, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 04 अक्टूबर 2022 शाम 05 बजे तक है। 

 
कुल रिक्तियां-

150

पद नाम- 
सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, IT इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, मेटालर्जी इंजीनियरिंग, फाइनेंस और HR। 

सिविल इंजीनियर – 40 पद
मैकेनिकल इंजीनियर – 30 पद
आईटी इंजीनियर – 20 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर – 15 पद
केमिकल इंजीनियर – 10 पद
मेटालर्जी इंजीनियरिंग – 05  पद
फाइनेंस – 20 पद
एचआर – 10 पद 

शैक्षणिक योग्यता-

मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम बैचलर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार से लेकर HR, मैनेजमेंट, MBA डिग्री प्राप्त उम्मीदवार कर सकते हैं एप्लाई।
 
आयु सीमा-

उम्मीदवारों की उम्र 01 सितंबर 2022 को 29 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क-

सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी उम्मीदवारों के लिए- 500 रुपये 

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी व पूर्व कर्मचारी के लिए- 300 रुपये 

कैसे होगा चयन-

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।  परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाय जाएगा।  

कितनी होगी सैलरी (CTC)- 

60,000 रुपये-1,80,000 रुपये

आखिरी तारीख-
04 अक्टूबर 2022 शाम 05 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट-
careers.bhel.in

First Published - September 15, 2022 | 1:58 PM IST

संबंधित पोस्ट