facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BHU Admissions 2022: UG कोर्सेस के लिए एडमिशन शुरू, 3 अक्टूबर तक ही होगा रजिस्ट्रेशन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:20 PM IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 21 सितंबर से सभी Under graduate ( UG ) कोर्सेस के लिए एडमिशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार UG पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए BHU की आधिकारिक वेबसाइट – bhuonline.in पर जा सकते हैं। 
 
आपको बता दें कि प्रवेश पोर्टल केवल उन उम्मीदवारों के लिए खुला है जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) 2022 के लिए उपस्थित हुए है। 
 
कैसे करें आवेदन ?
 
आवेदन करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करें। 
 
स्टेप 1: BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं। 
स्टेप 2: पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। 
स्टेप 3: अब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट करें। 
स्टेप 4: उम्मीदवार एप्लीकेशन फीस सबमिट करें। 
स्टेप 5: अंत में सभी दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ें और सबमिट करें। 
 
बता दें, एडमिशन के लिए अप्लाई करने से पहले स्टूडेंट्स कोर्स की पात्रता की जांच जरूर कर लें। उम्मीदवारों के पंजीकरण के आधार पर ही प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और प्रासंगिक जानकारी के लिए नियमित रूप से अपने e-mail  और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे। 
 
ध्यान रहे, स्टूडेंट्स के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर है।

First Published - September 21, 2022 | 1:13 PM IST

संबंधित पोस्ट