facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब रेल टिकट के लिए बोली लगाओ

Last Updated- December 07, 2022 | 6:12 PM IST

रेलवे ने टिकट बिक्री के लिए अनूठी योजना बनाई है। इसके तहत रेलवे टिकटों की ऑनलाइन नीलामी करेगी, जिससे यात्री सस्ती दरों पर यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे।


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग टिकटों की ऑनलाइन नीलामी शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुका है। हालांकि उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल वातानुकूलित (एसी) और स्लीपर श्रेणी के लिए ही उपलब्ध होगी। ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराने का मकसद कम दरों पर टिकट उपलब्ध कराना है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित योजना के तहत एसी प्रथम श्रेणी के टिकट का आधार मूल्य एसी द्वितीय श्रेणी के टिकट दर के बराबर होगा। इसी तरह एसी द्वितीय श्रेणी के टिकट का आधार मूल्य एसी तृतीय श्रेणी के बराबर रखा जाएगा, जबकि तृतीय श्रेणीका किराया स्लीपर श्रेणी के बराबर होगा। इंटरनेट के जरिए शुरू में 10 से 20 फीसदी सीटों के लिए ही ऑनलाइन टिकटों की नीलामी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, नीलामी प्रक्रिया ट्रेन खुलने से 48 घंटे पहले शुरू होगी, जबकि ट्रेन खुलने से दो घंटे पहले तक टिकट बुक कराया जा सकेगा। हालांकि यह सुविधा सभी टे्रनों के लिए नहीं होगी, बल्कि वैसी चुनिंदा ट्रेनों के टिकटों की ऑनलाइन नीलामी की जागएी, जो ज्यादा चर्चित नहीं हैं। राजधानी और शताब्दी ट्रेनों (अजमेर शताब्दी और चेन्नई-बेंगलुरु शताब्दी को छोड़कर) में भी यह सुविधा नहीं होगी।

रेलवे के मुताबिक, इस योजना से खाली चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, वहीं यात्री कम किराए पर यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे। विभाग एक व्यावसायिक पोर्टल लॉन्च करेगा, जिस पर ऑनलाइन नीलामी की सुविधा समेत यात्रियों व ट्रेन से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

रेलवे शुरू करेगी ऑनलाइन टिकटों की नीलामी
टिकट का आधार मूल्य होगा सामान्य के मुकाबले कम
शुरुआत में खाली चलने वाली ट्रेनों में ही लागू होगी यह सुविधा

First Published - August 23, 2008 | 5:29 AM IST

संबंधित पोस्ट