facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेनरेटर इस्तेमाल करने वाली छोटी कंपनियों पर डीजल की बड़ी मार

Last Updated- December 07, 2022 | 4:02 AM IST

डीजल के दामों में बढ़ोतरी से छोटी और मझोली कंपनियों के राजस्व पर भार बढ़ना तय है।


ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इन कंपनियों में बिजली की जरूरत के लिए ज्यादातर डीजल से चलने वाले जेनरेटरों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में दाम बढ़ने से उनके ईंधन बिल में तकरीबन 10 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

गुड़गांव स्थित द माल्ट कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक मोहित जैन का कहना है कि तेल की कीमतें बढ़ने से कंपनियों पर भार बढ़ेगा, जिसे वहन करने में वे सक्षम नहीं होंगी और उसका भार अंतत: उपभोक्ताओं को ही वहन करना पड़ेगा। दरअसल, बिजली के लिए राज्य के ज्यादातर उद्योग डीजल जेनसेट के सहारे ही हैं।

पिछले छह माह में डीजल की मांग में 16-17 फीसदी का उछज्ञल आया है, जबकि इससे पहले 7-9 फीसदी का ही उछाल दर्ज किया गया था। तेल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ईंधन के तौर पर लोग डीजल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं, क्योंकि यह उन्हें सस्ता पड़ रहा है।

पुणे में कंपनियां 80 से 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन डीजल से चलने वाले जेनरेटरों से करती हैं, ताकि उन्हें 24 घंटे अबाध बिजली की आपूर्ति हो सके। कंपनियों के मुताबिक, ऐसा जरूरी भी है, क्योंकि महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो पा रही है।

रिटेल और टेलिकॉम कंपनियां बिजली के लिए जेनसेट का खूब सहारा ले रही हैं। ऐसे में उनका ईधन बिल बढ़ना लाजिमी है। क्यूमिंस जेनरेशन टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक प्रदीप भार्गव ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि देशभर में डीजल से चलने वाले जेनसेट की मांग 20-25 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है।

First Published - June 6, 2008 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट