facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अन्य दलों की सरकार गिराने के लिए भाजपा ने खर्च किए 6,300 करोड़ रुपये: केजरीवाल

Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा ने देश में अन्य दलों की सरकारों को गिराने पर 6,300 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए होते तो केंद्र को खाद्य पदार्थों पर GST लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
 
केजरीवाल की यह टिप्पणी उनके भाजपा को "राज्य सरकारों का सीरियल किलर" कहे जाने के एक दिन बाद आई है।
 
दिल्ली विधानसभा में संबोधन के दौरान, केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा GST और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
 के माध्यम से एकत्र किए गए धन का उपयोग विधायकों को खरीदने के लिए कर रही है।
 
केजरीवाल ने शनिवार को यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अन्य दलों के विधायकों को लुभाने और राज्यों में उनकी सरकारें गिराने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जिसका खामियाज़ा लोगों को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
 
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल आदि पर जो वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगाया जा रहा है, उससे केंद्र सरकार को सालाना 7,500 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
 
केजरीवाल ने दावा किया, "उन्होंने सरकारों को गिराने पर अब तक 6,300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर उन्होंने सरकारें नहीं गिराई होतीं तो गेहूं, चावल, छाछ आदि पर GST नहीं लगाना पड़ता। जिससे लोगों को महंगाई का सामना नहीं करना पड़ता।"
 
AAP और भाजपा के बीच सियासी तनातनी तब से तेज हो गई है जब से उपराज्यपाल वी के सक्सेना की सिफारिश पर आबकारी नीति ने CBI द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
इस मामले में 19 अगस्त को जांच एजेंसी ने दिल्ली में सिसोदिया के आवास और देश में 30 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी।
 
AAP का आरोप है कि केंद्र ने CBI द्वारा सिसोदिया को एक "फर्जी" मामले में फंसाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है । AAP के अनुसार भाजपा केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता और गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार के मॉडल से भयभीत है।
 
CBI की छापेमारी के एक दिन बाद, सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा ने उनके खिलाफ सभी भ्रष्टाचार के आरोपों को हटाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि अगर वह पक्ष बदलते हैं और भगवा पार्टी में शामिल होते हैं, तो भाजपा उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बना देगी।
 
इस हफ्ते की शुरुआत में, आप के चार विधायकों ने दावा किया था कि भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क किया था कि अगर वे भगवा पार्टी में शामिल होते हैं तो प्रत्येक को 20 करोड़ रुपये की पेशकश की जाएगी, अन्यथा उन्हें भी फर्जी मामलों, CBI और ED का सामना करना पड़ेगा।
 
गुरुवार को, AAP ने दावा किया कि भाजपा ने इस तरह के प्रस्तावों के साथ AAP के 40 विधायकों से संपर्क किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली में केजरीवाल सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
 
दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने अब तक देशभर में 277 विधायक खरीदे हैं।
 
हालांकि, भाजपा ने AAP पर सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए झूठे दावे करने का आरोप लगाया है।

First Published - August 28, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट